माधवी महिला समिति ने मनाई बछ बारस

केकड़ी 25 अगस्त(पवन राठी) / माधवी महिला सेवा समिति केकड़ी के सदस्यों द्वारा जयपुर रोड स्थित गोशाला में बछबारस का पर्व मनाया गया । इस अवसर पर समिति की सदस्याओं ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना की । तत्पश्चात गायों व बछड़ों को हरा चारा, गुड व बांटा खिलाया गया । इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कौशल्या गर्ग, कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल, सरोज फतेहपुरिया, रजनी गर्ग, स्वीटी गर्ग ,चंद्रकांता गर्ग, उषा चौकड़ी वाल, मंजुलता न्याति, प्रभा गर्ग, पिंकी बाहेती,मंजू मांगधना,शांति तोशनीवाल,निकिता न्याति, सावित्री राठी,इंद्रा नुहाल,संतोष तापड़िया, कुसुम राठी,मीनाक्षी चौकड़ी वाल व अन्य सदस्य उपस्थित थी ।

error: Content is protected !!