10 सितंबर को अहमदाबाद के अश्विनी पाठक आएंगे ब्यावर, रामकृष्ण सत्संग मंडल जुटा तैयारियों में
ब्यावर, 25 अगस्त। अहमदाबाद गुजरात के विख्यात सुंदरकाण्ड पाठ वाचक अश्विनी कुमार पाठक आगामी 10 सितंबर को ब्यावर में 8295वां पाठ करेंगे। श्री रामकृष्ण सत्संग मंडल की ओर से 2100 आसन पर विशाल सुंदरकाण्ड पाठ का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए मंडल अध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। राधाकुंज गार्डन में आयोजित इस बैठक में पाठ के आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
मंडल अध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को देलवाड़ा रोड स्थित राधाकुंज गार्डन में शाम 7.15 बजे से पाठ का आयोजन होगा। सुंदरकाण्ड पाठ वाचक अश्विनी कुमार पाठक व्यासपीठ पर विराजित होकर पाठ करेंंगे। 2100 आसन पर होने वाले पाठ में पुरूष श्वेत वस्त्र व महिलाएं लाल चुनरी पहनकर सम्मिलित होंगी। पाठ में शामिल होने वाले भक्तों को नि:शुल्क कूपन वितरित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को पाठ के लिए पुस्तक आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजन स्थल पर प्रभु सियाराम व बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
बैठक में आयोजन के लिए मंच सज्जा, पांडाल व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, तिलक व पुस्तक वितरण, स्वागत, पार्किंग, पदवेश व्यवस्था, प्रसाद वितरण व अन्य समितियों का गठन कर महिला-पुरूष सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी है। इस दौरान कपिल यादव, अजय मोदी, रमेश शर्मा, सुमित सारस्वत, सुरेश वैष्णव, महेंद्र सिंह गौड़, अशोक कपूर, जीआर जलवानियां, उमाकांत दवे, महेंद्रपाल यादव, मनीष शर्मा, शिव आचार्य, नारायण त्रिपाठी, नंदकिशोर नवाल, हेमेंद्र सोनी, मुकेश झंवर, आदित्य मूंदड़ा, नरेश मित्तल, रिंकू शर्मा, ललित झंवर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।