केकड़ी 25 अगस्त (पवन राठी)एकलसिंघा के ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को ज्ञापन देकर तालाब के अधिशेष पानी के बहाव को यथावत रखने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया है कि शिवसागर तालाब ओवरफ्लो होने पर अधिशेष पानी तालाब की चादर से निकल कर छाबड़िया होते हुए डाई नदी में चला जाता है।
तालाब की चादर चलने से ग्रामीणों के कुएं रिचार्ज होते है जो सिंचाई के काम आता है।
विगत कुछ दिनों से ग्रेनाइट माइंस वाले अधिशेष पानी के बहाव को पूर्व दिशा के स्थान पर उत्तर से दक्षिण चारागाह की और मोड़ना चाहते है जिससे अधिशेष पानी के गांव में घुसने सहित ग्रामीणों के कुएं सूखे रह जाने जैसी विकराल समस्या उत्पन्न हो सकती है।
अतः शिवसागर तालाब के अधिशेष पानी के बहाव को यथावत रखने की मांग पूर जोर तरीके से ग्रामीणों द्वारा की गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।