केकड़ी 26 अगस्त (पवन राठी) / मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय केकड़ी के तत्वावधान में उपखंड अधिकारी महोदय केकड़ी द्वारा गठित दल ने आज केकड़ी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लिया। जहां इस टीम ने मैदान व्यवस्था, रेफरी पैनल, उद्घाटन व समापन समारोह व आयोजन संबंधी अन्य तैयारियों का अवलोकन किया गया। । अवलोकनकर्ता दल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी गोविंद शर्मा , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत , जिला खेल अधिकारी द्वारा नियुक्त शारीरिक शिक्षक रामधन जाट व उपखंड कार्यालय द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री श्रीधर जाट शामिल रहे । ब्लॉक टीम ने आज ग्राम पंचायत लसाडिया, नायकी, भराई , खवास व कादेड़ा ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को जांचा । अधिकांश पंचायतों में कार्य प्रगति पर है, अधिकतर मैदान तैयार कर लिए गए हैं।
ग्रामीण पंचायत स्तरीय आयोजन 29 अगस्त से पूरे राजस्थान में आयोजित होने जा रहा है।
इस आयोजन को लेकर सभी ग्रामीण जनों व खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।