स्वामी शताब्दी पदयात्रियो का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केकडी 26 अगस्त,(पवन राठी)
स्वामी नारायण संप्रदाय के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जयपुर से आनन्द (गुजरात) तक की पदयात्रा की जा रही है। शुक्रवार को पद यात्रियों के केकड़ी पहुंचने पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका के नेतृत्व में केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,महामन्त्री रामबाबू सांगरिया,पप्पू जाट ,आशुतोष पांडे,कान्हाराम माली अंकित जैन सहित कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पर सभी पदयात्रियों का स्वागत किया व फल वितरित किए गए। इस मौके पर यात्रा प्रमुख ने बताया कि शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें निमित्त जयपुर से पदयात्रा करते हुए आनन्द (गुजरात)पहुंचेंगे
परम पूज्य प्रमुख स्वामी शताब्दी पदयात्रा जयपुर से आनंद गुजरात की 700 किलोमीटर की भक्ति यात्रा में
राजेन्द्र शर्मा,लक्ष्मणजी यादव,मणिराम मेघवाल,आशीष शर्मा,महेश शर्मा,सुरेश शर्मा,प्रत्यक्ष शर्मा यात्रा में शामिल है।

error: Content is protected !!