पालिका की विशेष बैठक बुलाने हेतु पार्षदों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया

केकड़ी 26 अगस्त,(पवन राठी)
नगर पालिका केकड़ी के पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी केकड़ी को सौंप कर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हेतु पालिका अधिनियम के तहत विशेष बैठक बुलाने की मांग की।
पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन में लिखा अधिशाषी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम व (कार्य संचालन) नियम 2009, राजस्थान लोक उपापन पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 आदि के अन्तर्गत पदीय कार्यकरण में की जा रही मनमानी से आम जनता में पालिका बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है वहीं पालिका को गम्भीर वित्तीय हानि भी कारित हो रही है। पालिका अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि “प्रत्येक बैठक का कार्यवृत नगर पालिका के मुख्य नगर पालिक अधिकारी के पर्यवेक्षण के अधीन तीन दिन के भीतर सारवान तथ्यों सहित अभिलिखित किया जायेगा व यह सुनिश्चित करेगा कि कार्यवृत, बैठक में किये गये विनिश्चियों से असंगत नहीं है। लेकिन अधिशाषी अधिकारी सैनी ने बोर्ड की साधारण सभा की 23 जून की कार्यवाही विवरणी में बैठक में किये गये विनिश्चियों के विपरीत विवरण लिखे हैं जो उनके स्वंय के प्रेस नोट से भी उजागर होते है।साथ ही
उन्होंनें उक्त बैठक की कार्यवाही विवरणी 25 दिवस की देरी के बाद दिनांक 19 जुलाई को पार्षदों को उपलब्ध करवायी गयी व उसमें गलत तथ्यों का अंकन किया जो पूर्णतया गलत व मिथ्या अंकन किया है ।
प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के विभागीय आदेश 28.09.2021 के के बिन्दु 28 (क) के अन्तर्गत गठित एम्पावर्ड कमेटी के बिन्दु 28 (क) के नोट (iii) में स्पष्ट प्रावधान है कि “कमेटी के सदस्य सचिव का दायित्व होगा कि कमेटी की बैठक के दिन ही बैठक कार्यवाही विवरण जारी किया जा कर प्रति निकाय की वैब साईट पर अपलोड किया जायेगा” लेकिन एम्पावर्ड कमेटी के सदस्य सचिव सैनी ने 02 अक्टुम्बर 2021 से आज दिनांक 25.08.2022 तक की अवधि में सिर्फ 10 (दस) एम्पावर्ड कमेटी की बैठको की विवरणी ही विभाग की वैब साईड पर अपलोड की है जबकि उक्त अवधि में अनेक बैठके आयेजित की गयी है साथ ही नगर पालिका मण्डल की साधारण सभा की 27 जुलाई की बैठक के प्रस्ताव संख्या 01 “तेजा मेला 2022 मनाने पर एवं होने वाले व्यय की स्वीकृति पर विचार विमर्श के दौरान मण्डल के 37 निर्वाचित सदस्य उपस्थित थे चर्चा के दौरान पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि 30 लाख रुपये ही व्यय किये जा सकते हैं। उक्त चर्चा के दौरान सदस्य आसीफ हुसैन ने तेजा मेला कमेटी का गठन कर उसका अध्यक्ष नवल दाधीच को मनोनीत किये जाने का प्रस्ताव रखा जिसको बहुमत से स्वीकार किया गया व सदस्यों के चयन का अधिकार मनोनीत मेला कमेटी के अध्यक्ष को दिया गया,एवं इसी दौरान प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र चौधरी एवं सदस्यों नें मेला कमटी में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा जिससे सदन ने स्वीकार करते हुऐ सर्व सम्मति से उक्त प्रस्ताव को पारित किया था बाद इसके नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी ने दिनांक 22 अगस्त को एक एजेण्डा “पालिका द्वारा आयोजित होने वाले तेजा मेला 2022 हेतु स्वीकृत बजट को बढाये जाने के लिए विचार विमर्श” बाबत जारी करते हुऐ दिनांक 24 अगस्त को मण्डल की ‘अति आवश्यक बैठक’ बुलाई जिज़मे जानबूझकर व सआशय उल्लंघन करते हुऐ मण्डल की पूर्व बैठक दिनांक 27 जुलाई को में बहुमत से नियुक्त मेला कमेटी के अध्यक्ष नवल दाधीच व उसके द्वारा गठित मेला कमेटी को दुर्भावनावश भंग कर दिया तथा बैठक की समाप्ति के पश्चात् मनमानी पूर्वक अपने चहते रमाकान्त दाधीच को बिना मण्डल की स्वीकृति के मेला कमेटी का अध्यक्ष बना दिया ताकि मेला आयोजन में मनमानी की जा सके
अधिशाषी अधिकारी के उक्त कृत्य गैर कानूनी एवं ‘घोर निन्दनीय है।अतः पालिका बोर्ड के हम निर्वाचित सदस्य नगर पालिका केकडी के अधिशाषी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी के उपरोक्त सभी गैर कानूनी कृत्यों के खिलाफ पालिका बोर्ड के समक्ष निन्दा प्रस्ताव (संकल्प) पेश कर आप से मांग करते हैं कि नगर पालिका अधिनियम के तहत नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक बुलाये जाने की मांग करते है।ज्ञापन पर पालिका पार्षद आसीफ हुसैन,नवल दाधीच,
राधाकृष्ण सोनी,इन्दु कंवर राणावत,जितेंद्र बोयत,रामधन माली,”मुन्नी देवी साहू,सुरेश साहू,काली देवी माली, नदीम अख्तर,सुरेश कुमार बोयत,
विनोद कुमार आचार्य ,उषा जैन,
प्रीतिजैन,सुखलाल चौधरी, , जितेंद्र बोयत, लोकेश साहू, सुरेश साहू,सुख लाल जाट,सुरेश जाट,कैलाश चौधरी, नन्दकिशोर जेतवाल,कोमल राठी सहित कई पार्षदों के हस्ताक्षर थे।
उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने ज्ञापन पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।

error: Content is protected !!