लंपी रोग से पीड़ित एवम अन्य गऊमाताओं के लिए दलिया एवम हराचारा की सेवा लगातार जारी

श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला अजमेर की पंचशील नगर इकाई के तत्वावधान में पंचशील नगर स्थित जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से बनाए गए आइसोलेशन सेंटर जहा लंपी रोग से पीड़ित गौमाताओं का इलाज चल रहा है एवम अन्य गौमाताओं के लिए जौ का दलिया के साथ पोष्टिक हराचारा की सेवा भिजवाया गया
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रेषित अपील सामाजिक सेवा संगठनों को आगे आना है को चरितार्थ करते हुए अध्यक्ष प्रीति गदिया एवम मंत्री श्वेता छाबड़ा के संयोजन में वरिष्ठ सदस्य नवल छाबड़ा,मधु बिलाला,मनीषा गदिया,पुष्पा पाटोदी,निधि अजमेरा,सरोज पाटनी,अर्चना गदिया,मंजू बाकलीवाल एवम कांता गदिया आदि जो का दलिया के चार कट्टे वजन 200 किलो एवम हराचारा की ट्रॉली लगभग 800 किलो लेकर आइसोलेशन सेंटर पहुंची एवम अपने हाथो से गौमाताओं को सेवा दी एवम सभी सदस्याओं ने एक स्वर में इस सेवा को करके आत्म संतुष्टि का अहसास होने की बात कही
अंत में श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार इस सेवा को जारी रखा जाएगा

error: Content is protected !!