विद्यासागर तपोवन में चल रहे पर्यूषण पर्व कार्यक्रम में आज उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई संगम मति माताजी ने कहा कि लोभी व्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती उसकी इच्छाओं का अंत कभी नहीं होता अगर उसके पास प्रभु का दिया हुआ सब कुछ है फिर भी उसे संपूर्ण संसार चाहिए जबकि वह उसकी आवश्यकता नहीं है इंसान अपनी प्रवृत्ति में सुधार नहीं करता जितना है उसी में संतुष्ट रहना चाहिए तभी जीवन विकारों से मुक्त होता है
आज के मुख्य पुण्यअर्जक कंचन देवी सुरेंद्र मंजू लता पाटोदी परिवार थे माता जी को शास्त्र भेंट किए एवं दीप प्रज्वलन किया
प्रातः काल पूजन अभिषेक के माध्यम से दिन की शुरुआत हुई उसके पश्चात आदिनाथ भगवान की पूजा एवं सरस्वती मां की पूजा की गईप्रातकाल पूजन विधान में सुनील होकरा प्रदीप पाटनी टीकम चंद पाटनी दीपक पाटनी सरस्वती पाटनी सोनिया जैन विपिन चांदीवाल आदि उपस्थित थे
सोनी नगर महिला मंडल द्वारा सोने की ईंट नाटक की प्रस्तुति
सोने की ईट नाटक में आज सोनी नगर की मोनिका बाकलीवाल सीमा कासलीवाल कनक पाटनी मंजू पहाड़िया पिंकी बस रंजना दोषी निर्वाण जैन प्रतिमा दोषी चांदनी पाटनी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई
भक्ति मंगलाचरण में चंदा दोषी अपूर्व पाटनी प्रिया गंगवाल सारिका सोगानी कीर्ति काला आदि प्रमुख रहे जबरदस्त अभिव्यक्ति के माध्यम से श्रद्धालुओं के मन को आनंदमई बना दिया