*लायंस क्लब सदस्यों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत*

केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी)श्री चारभुजा नाथ भगवान मंदिर पुरानी केकड़ी के रजत परिधान धारण कार्यक्रम बड़ी धूम धाम सेसम्पन्न हुवा। इस अवसर पर एक जुलूस निर्मलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान के विमान व रजत आभूषण सजे रथ में कलश यात्रा बैंड बाजे सहित सदर बाजार होते हुए निकली । इसमें सभी श्रद्धालु महिला पुरुष को सेव वितरण एवम गुलाब के पुष्प की वर्षा कर दीपक चस्मा घर के सामने लायंस क्लब सदस्यों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लायन एस एन न्याति,क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ,सह सचिव भरत महेश्वरी, पदम रांटा, सीमा चौधरी, सतीश मालू, अरविंद नाहटा,मुरारी गर्ग, दिनेश मेवाड़ा, निरंजन चौधरी, सीमा व्यास, जगदीश फतेहपुरिया, शैलेंद्र वाधवानी, विनय पांड्या, अनिल बंसल, आसाराम जांगिड़ मौजूद थे ।

error: Content is protected !!