सेवा पखवाड़े के तहत भाजपाइयों ने गौमाता को खिलाये लंपि रोग निवारक लड्डू

केकडी 22 सितम्बर(पवन राठी) / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा केकडी के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा लंपि रोग पीड़ित गौ माता की सेवार्थ आयुर्वेद पद्धति से निर्मित लड्डू गौ माता को खिलाए गये, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी के नेतृत्व मे गौ माता की सेवा मे सभी कार्यकर्ता देवगांव गेट स्थित गौशाला पहुंचे तथा वहां गौ माता को आयुर्वेद पद्धति से निर्मित लड्डू खिलाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई इसके पश्चात नगर में विभिन्न स्थानों पर घूम रही गौ माताओं को भी यह लड्डू खिलाए गये। इस मौके पर पूर्व सीसीबी चेयरमैन मदन गोपाल चौधरी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू गडरिया सागरिया व कमल सांखला,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,जिला कार्यकारीनि सदस्य रामदेव माली, शक्ति केंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश राठी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, महामन्त्री संजय बेनिवाल,राम प्रसाद रेगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!