मोदी पारिवारिक उत्सव शनिवार 24 सितम्बर को

विभिन्न प्रांतो की खानपान स्टाॅले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
तैयारी बैठक में की गई कार्यक्रम रचना

अजमेर 23 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी पारिवारिक उत्सव का आयोजन जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा के नेतृत्व में शहर जिला व मंडल के महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ, बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, प्रवासी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय भुणाबाय जयपुर रोड, पर विभिन्न प्रांतों की खान-पान की स्टाॅले, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फौर लोकल पर स्टाॅले, दिनांक 24 सितम्बर 2022 को सायं 05 बजे आयोजित किया जायेगा। उत्सव की तैयारी बैठक व कार्यक्रम की रचना को अंतिम रूप देने के लिए शहर जिला अजमेर के महामंत्री संपत सांखला के साथ मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम प्रभारी घीसू गढ़वाल ने बताया कि मोदी परिवारिक उत्सव में भाजपा से जुडे़ कार्यकर्ता व पदाधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक नृत्य व गायन प्रस्तुतियांे के आयोजन के साथ ही वोकल फाॅर लोकल हस्तकला निर्मित उत्पादकों की प्रदर्शनी व विभिन्न प्रांतो के सुविख्यात खान-पानों के व्यंजनों की स्टाॅलस्, विचित्र वेशभूषा के प्रश्नोत्तरी सहित कई खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ मोदी परिवारिक उत्सव का आगाज होगा।
कार्यक्रम प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सायं 5 बजे भारत के यशस्वी नरेन्द्र मोदी की जीवनी से संबंधित एवं उनके द्वारा किये गये जनहित व सतत् विकास योजनाओं को प्रर्दशित से शुभारंभ होगा, उसके बाद विभिन्न प्रस्तुतियों व प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जायेगा। उत्सव में जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बुथ स्तर तक के पुराने व नए सभी कार्यक्रर्ताओं, जनप्रतिनिधि व भाजपा विचार के सभी बंधु इस उत्सव में परिवार सहित शामिल होंगे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के लिए विशेष तैयारियां पिछले 10 दिवस से जारी है महिला मोर्चा द्वारा इस कार्यक्रम में जिला, मंडल व बूथ स्तर तक पदाधिकारी व महिला पार्षदगण सहित कार्यक्रर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाईगी।

बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शेलेन्द्र सिंह परमार सुरेश गोयल लक्ष्मी यादव, सरोज चैधरी, संतोष जाटव, सुमन साहू, घनश्याम सिंह, रामस्वरूप कुड़ी,जितेन्द्र कुमार मित्तल, दुर्गाप्रसाद शर्मा रेणू यादव, मिलिन तंवर, दर्शन लहरी, राधिका सोनी, हिम्मत कंवर, सरिता शेखावत आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
कार्यक्रम प्रभारी
9829070059

error: Content is protected !!