भाजपा का सेवा पखवाड़े के तहत जल जीवन मिशन कार्यक्रम संपन्न

केकड़ी 23 सितंबर(पवन राठी) / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी पंचायत राज प्रकोष्ठ केकडी के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत पंचायत राज प्रकोष्ठ मंडल संयोजक विनोद गोठरवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता केकड़ाधीश बालाजी परिसर में पहुंचे वहां स्थित नाड़ी पर जल स्वच्छता का कार्य किया व नाड़ी किनारे पीपल के पवित्र पौधे का रोपण किया साथ ही जल बचाने जन जागृति कार्यक्रम के तहत सभी से जल बचाने वर्षा जल संरक्षण की अपील की गई तथा जल बचाने हेतु संकल्प पत्र बेनर पर हस्ताक्षर करवाए गए इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द विनायका भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद वागडी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी पंचायत राज प्रकोष्ठ मंडल संयोजक विनोद गोठरवाल, उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल, भाजपा नेता मिथलेश गौतम मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला एसी सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत जिला महामंत्री धनराज नायक , युवा मोर्चा जिला महामन्त्री देववृत सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ऐसी मोर्चा महामंत्री संजय बेनीवाल परमेश्वर चौधरी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ललित चौधरी , नकलीदास महाराज रमेश तेली रामधन प्रजापत प्प्रधान चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!