देश के हालात को ध्यान रख तेजस्वी यादव की ओर से सम्राट यदुवंशी ने मां दुर्गा को मानव कल्याण के लिए किया आमंत्रित

दर्शकों के बीच खूब सुना जा रहा दुर्गा पूजा पर रिलीज हुआ सम्राट यदुवंशी का देवी गीत ‘माई सुन ल पुकार’

भोजपुरी देवी गीतों के बिना नवरात्रि के त्योहार हो , ऐसा संभव कहाँ है। माता के भक्तों के लिए भोजपुरी देवी गीतों को लगातार रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में जब शारदीय नवरात्रि के अवसर पर लोकप्रिय गायक सम्राट यदुवंशी का देवी गीत ‘माई सुन ल पुकार’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने को भोजपुरी के दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं, जिस वजह से गाने का व्यूज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी जिक्र किया गया है और देश की समस्या को भी उठाया गया है।

लिंक : https://youtu.be/HctL1UkZ6kY

वैसे तो इस गाने का ऑडियो आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है, जिसमें सम्राट यदुवंशी अपनी आवाज से मां के भक्तों को भक्ति में लीन करते हुए नजर आ रहे हैं और वे माता रानी से देश की रक्षा की कामना कर रहे हैं। इस गाने में उन्होंने बढ़ी हुई मंहगाई, बेरोजगारी जैसी आम समस्या की बात करते नज़र आये हैं। इस गाने में माता की भक्ति के साथ आम लोगों की समस्या को रेखांकित करते हुए वे देवी मां को समस्या के समाधान के लिए बुलाते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस गाने के जरिये ये भी कहा है कि जो भारत का नसीब बदलने आये थे, वो आज नफरत के बीज बो रहे हैं।

आपको बता दें कि देवी गीत ‘माई सुन ल पुकार’ का लिरिक्स भोला जी ने लिखा है। म्यूजिक शंकर सिंह का है। डिजिटल विक्की यादव हैं। निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

error: Content is protected !!