अजमेर। जिला देहात कांग्रेस सेवादल के भिनाय बिजयनगर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल में भिनाय विजयनगर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष की अनुशंसा पर विजयनगर शहर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
जारी नियुक्ति में अजमेर जिला देहात सेवादल जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत जी की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान कर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए दिनेश धूत पुत्र किशन गोपाल धूत को शहर अध्यक्ष, विजयनगर शहर कांग्रेस सेवादल पर नियुक्त किया। और बताया कि लम्बे समय से सेवादल शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। श्री दिनेश घूत की नियुक्ति से संगठन को बड़ी मजबूती मिलेगी।
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923