अजमेर ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने कहा कि वैदिक मंत्र यज्ञ और हवन से संस्कारों का विकास होता है और उत्तम संस्कारों से मानव के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति होती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान भिनाय कोठी में महर्षि दयानंद सरस्वती के 139 से निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के समापन में मुख्य अतिथि की हैसियत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वरीय है वेद आध्यात्मिक उन्नति का साधन है। वह स्वयं प्रमाण है ! मंत्र पाठ यज्ञ हवन आदि पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने साहित्य एवं शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ! हिंदी भाषा में पुस्तके लिखकर हिंदी भाषा को समृद्ध बनाया है ! महर्षि दयानंद ने शिक्षण संस्था में सभी जाति के बच्चों के साथ समान व्यवहार करने को कहा है। स्वामी दयानंद सरस्वती नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। आज की युवा पीढ़ी को दयानंद संस्कृति के आदर्शों का आत्मसात करना चाहिए।
महर्षि दयानंद निर्माण स्मारक न्यास के प्रधान एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के 139 से निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह में देश के कोने-कोने से आए आर्य समाज के विद्वानों ने विचार व्यक्त किए ! इस अवसर पर विद्वानों ने छुआछूत की भावना का घोर विरोध किया ! स्वामी दयानंद सरस्वती स्त्री स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक थे उनका विचार में बिना अच्छी माताओ के राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता! बाल विवाह बहु विवाह और दहेज प्रथा का घोर विरोध किया था स्वामी जी ने विधवा विवाह एवं स्त्री शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए एवं उनक उनकी शिक्षा को आम जनता में प्रचार प्रसार करना चाहिए।
न्यास के सचिव सोमरत्न आर्य ने बताया कि इस अवसर पर मुनि सत्यजीत डॉ सोमदेव शास्त्री डॉ साध्वी उत्तयाती स्वामी देवानंद आचार्य कर्मवीर ने आर्य समाज की शिक्षा दीक्षा पर व्याख्यान दिए। समारोह में आचार्य अशोक एवं आचार्य उत्तम ने संगीत में भजन प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
समारोह के अंतिम दिन हवन, विचार गोष्ठी, योग एवं थ्यान शिविर सम्मान समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया !
इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ मुन्नालाल अग्रवाल उद्योगपति राजेंद्र गोयल जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल राकेश गुप्ता सुभाष नवाल नवीन मिश्र राहुल आर्य राधेश्याम शास्त्री स्वामी देवमुनि नाथू सिंह तेज सिंह राठौड़ गिरधारी लाल अग्रवाल जयदेव आर्य महन्त गोविंदाचार्य जोगेश्वर निर्मल बलवान दैया अर्जुन आर्य सुरेश राठौड़ जितेंद्र चौधरी चेतन पवार नवल किशोर शर्मा जय गोयल मुकेश बंसल सहित देश के कोने-कोने से आए सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।