संस्कृति द स्कूल में वार्षिक बाल मेला बच्चों के सर्वप्रिय चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में 13 नवंबर रविवार को मुख्य अतिथि कर्नल अभिक सरकार के आतिथ्य में आयोजित होगा।
मेले में जहां एक ओर खानपान के विभिन्न स्टॉल लगाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर मनोरंजन के विभिन्न गेम्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए टाय ट्रेन,टैर्म्पोलिन,बाउंसी ,टॉय कैचर, मिक्की माउस झूले, कैमल कार्ट, घुड़सवारी, बग्गी सवारी, बुल राइड का आयोजन किया जा रहा है। वही बड़ों के लिए खेल जैसे शूटिंग, कॉइन इन द बैंगल, तंबोला व म्यूजिक डांस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मेले में चटपटे स्वाद वाले व्यंजन उपलब्ध होंगे जैसे पिज्जा पास्ता ,चिली पनीर ,कॉफी, पानी पूरी, आलू की टिकिया, छोले भटूरे, पाव भाजी, रवा डोसा विभिन्न प्रकार की चाट से लेकर दाल पकौड़ी मिठाइयाँ आदि व्यंजनों का स्टॉलों पर आनंद लिया जा सकता है ।मेले का मुख्य आकर्षण अमूल, पिज्जा हट, चाट चटोरे, देसी फूड, कच्छावा फूडस की स्टॉल रहेंगी। जहाँ पर अपनी पसंद के स्वाद का आनन्द लिया जा सकेगा। मेले में बुक स्टॉल तथा विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट के सामानों की प्रदर्शनी व सेल की भी व्यवस्था रहेगी।
प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ए. के. त्यागी ने बताया कि मेला प्रातः 10ः30 बजे प्रारंभ होगा जो सायं 5ः00 बजे तक रहेगा। मेले में स्कूल के विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ-साथ सभी लोग आमंत्रित हैं।