केकड़ी 12 नवंबर(पवन राठी)। लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 13 नवंबर 2022 रविवार को प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लायंस भवन पोकी नाड़ी जयपुर रोड केकड़ी में श्रीमती शकुंतला देवी अग्रवाल कनकावती हॉस्पिटल अजमेर रोड केकड़ी द्वारा आयोजित किया जाएगा । शिविर का शुभारंभ डॉक्टर बृजेश गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेश अग्रवाल व डॉक्टर वंदना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा । लायंस क्लब के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि प्रातः 10:00 से 3:00 तक जांच एवं परामर्श कर ऑपरेशन योग्य रोगियों को कोटा ले जाकर 14 नवंबर 2022 को ऑपरेशन किया जाएगा । लाने ले जाने भोजन आवास व्यवस्थाएं लायंस क्लब की होगी ।
कोषाध्यक्ष विनय पांड्या ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ डॉ रामेश्वर चौधरी , राधास्वामी फिजियोथैरेपी एंड नर्सिंग केयर सेंटर के द्वारा लायंस भवन में ही 13 नवंबर 2022 को 10:00 बजे फिजियोथेरेपी का शिविर लगाया जाएगा ।