एलएलबी तृतीय वर्ष के परिणाम के आंशिक संशोधन को लेकर विद्यार्थी असंतुष्ट

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा एलएलबी तृतीय वर्ष के परिणाम को आंशिक संशोधन किया जिसको लेकर विद्यार्थी असंतुष्ट है।
राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के इअध्यक्ष और एबीवीपी प्रांत सहसंयोजक एसएफएस दिनेश चौधरी के ने बताया कि एलएलबी तृतीय वर्ष का जो विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी किया है वह न्याय संगत नहीं है, जिससे विद्यार्थियों मे आक्रोश है। अधिकांशत विद्यार्थियों के 3.1 एविडेंस लॉ, 3.2 लो ऑफ क्राइम विषय बैक दे दी है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3.9 आंशिक सुधार किया। परंतु जिन विषयों में संशोधन की मांग की थी उनमें कोई कार्यवाही नहीं की। जोकि विश्वविद्यालय द्वारा लापरवाही और तकनीकी खामियों को दर्शाता है। इसके कारण एलएलबी तृतीय वर्ष सहित लॉ के सभी विद्यार्थियों में आक्रोश है। विश्वविद्यालय टालमटोल रवैया को त्यागकर उक्त विषयों में शीघ्र संशोधित परिणाम जारी करे, शीघ्र मार्कशीट प्रिंट करवाई जाएं और दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाए। विश्वविद्यालय मे कई दिन सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक क्रमिक धरना दिया गया था। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे। विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की इन जायज मांगों को मानकर विद्यार्थी हित में निर्णय लेना चाहिए क्योंकि यह मांगे अत्यंत महत्वपूर्ण है। एबीवीपी की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किए जाने पर विद्यार्थी मानसिक प्रताड़ना के कारण यदि कुछ करते हैं तो समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!