अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि कर उनकी जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान सरकार के सदस्य प्रताप सिंह यादव व शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर पंडित जी को याद करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरद्रष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया। आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है। ऐसी महान आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।पुष्पांजलि अर्पित करने में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, अली अकबर घोसी,बदरुद्दीन कुरैशी,मनीष यादव,शेख लतीफ,रॉकी यादव आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।