*शिक्षा विभाग की सत्रह वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में सुधासागर स्कूल केकड़ी के अक्षय सागर का राज्य स्तर के लिए चयन*
केकड़ी 14 नवंबर(पवन राठी) सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अक्षय सागर पुत्र विजय सागर का शिक्षा विभाग की सत्रह वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन किया गया है। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र अक्षय सागर ने जिला स्तर पर खो-खो में शानदार खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अजमेर जिले की टीम में अपना स्थान हासिल किया। यह टीम बीस से चौबीस नवंबर तक चाकसू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। छात्र अक्षय के चयन पर संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल निदेशक अजय जैन व विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र अक्षय का स्वागत व अभिनंदन किया।