व्यवसायिक शिक्षा आत्मनिर्भर भारत के लिए अतिआवश्यक

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर व समग्र शिक्षा अभियान अजमेर द्वारा रोजगार मेले का आयोजन राजकीय अंध विद्यालय आदर्श नगर अजमेर में आयोजित किया गया। जिसमें संभाग से अजमेर टोंक भीलवाड़ा आदि जिलों के व्यवसायिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस जॉब फेयर में स्थानीय व राज्य स्तरीय विभिन्न सेक्टर की कंपनियों ने विद्यार्थियो के स्किल्स को जांच कर चयन किया। कुछ विद्यार्थियो को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति अतिथियों आशा गुप्ता अजय गुप्ता आदि ने व्यवसायिक शिक्षा को आज के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में देवेन्द्र त्यागी निहाल सिंह अर्पण चौधरी दीपक वैष्णव प्रशांत डांगी कृष्ण कांत तरुण दायमा आर एन रावत सहित कई अधिकारी व व्यवसायिकशिक्षक उपलब्ध रहे

error: Content is protected !!