मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग का आभार व्यक्त

राजस्थान सरकार द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर अग्रवाल समाज में भारी उत्साह है।
अग्रवाल सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की लम्बे समय से अग्रवाल समाज द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार से दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखने वाले तथा समाज वाद को शुरू करने वाले अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक 108 श्री अग्रसेन महाराज की जन्म जयंती जो की अश्विन माह के एकदम को आती है उस दिन सार्वजानिक अवकाश घोषित किया जाये। संयोजक नौरत बंसल एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की अग्रवाल समाज के निवेदन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अग्रसेन जयंती पर वर्ष 2023 से सार्वजानिक अवकाश घोषित कर दिया है जिसमे अग्रवाल समाज के राजनेता और राज्य सरकार में मंत्री डॉ सुभाष गर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
प्रदेश का सकल अग्रवाल समाज राज्य सरकार के इस फैंसले का ह्रदय से स्वागत कर आभार व्यक्त करता है

मनीष गोयल
9928086468

error: Content is protected !!