कांग्रेस जनों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा के तहत तिरंगा रैली

केकड़ी 23 नवंबर(पवन राठी)
केकड़ी एवं सरवाड़ कांग्रेस जनों की ओर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर शर्मा के मुख्य अतिथि में आज दोपहर को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की रैली केकड़ी शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई केकड़ी शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी एडवोकेट ने बताया कि आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कार्यालय पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सेवा दल एनएसयूआई एवं महिला सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन इकट्ठे हुए थे यहां पर भारत जोड़ों यात्रा के संदर्भ में केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में भारत जोड़ो यात्रा के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य सागर शर्मा एवं सेवा दल प्रभारी रामधन जाट एवं सेवादल जिलाअध्यक्ष शंकर लाल चौधरी और पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़ एवं जिला महामंत्री रतन पंवार तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी एडवोकेट ने यात्रा के संबंध में विस्तार से कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जो 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी जिसमें केकड़ी क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया और यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है इस अवसर पर केकड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष कमलेश साहू ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य शक्ति प्रताप सिंह ,राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र भट्ट ,सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान धाकड़, पालिका उपाध्यक्ष संपत देवी, सावर अध्यक्ष कन्हैया लाल माली,शुशील कुमार जैन, शेरगढ़ रामस्वरूप प्रजापति ,राम प्रसाद कीर , मोहम्मद सईद नकवी, छोटू लाल गुजराल, मूलचंद महावर, चेतन दास रेगर ,आरिफ बेग,सतीश मालू, हंसराज गुर्जर धनेश जैन सावर लाल गुर्जर , अंबिका चरण सिंह ,श्याम लाल बेरवा , छोटू लाल कुमावत, दशरथ सिंह राठौड़,पार्षद रमाकांत दाधीच,इंसाफ अली शोरगार,रोहित सिंह, मो असलम यूसुफ मो. सहित कहीं कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!