श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 27 नवम्बर रविवार को

अजमेर 26 नवम्बर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की मासिक बैठक 27 नवम्बर रविवार को सांय 4ः00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्री शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, डी.आर.एम ऑफिस के पास, माल रोड़ अजमेर में रखी गयी है।
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा फिर महासचिव द्वारा गत मासिक सभा की कार्यवाही विवरण का पठन कर पुष्टि कराई जायेगी, इसके बाद जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनका अभिनंदन किया जायेगा तत्पश्चात भजन, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
संस्था अध्यक्ष व महासचिव ने संस्था के सभी सदस्यों से आवश्यक रूप से समय पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

प्रवीण अग्रवाल, महासचिव
9530254798,8118831708

error: Content is protected !!