इसरो की अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी 3व 4 दिसंबर ko पटेल स्कूल में

केकड़ी 1 दिसम्बर(पवन राठी)
पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय अजमेर रोड केकड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की ओर से विक्रम साराभाई अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन दिनांक 3-12 -2022 से 4-12 -2022 को प्रातः 10:00 से 5:00 बजे तक किया जाएगा
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि इस आयोजन में शहर और गांव के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ तथा राजकीय महाविद्यालय प्राइवेट महाविद्यालय कोचिंग सैंटरो सहित लगभग 6000 लोगों को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया गया है इनमें से सभी की आने की संभावना है कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी से परिचित कराना है और छोटे कलाम पैदा करना है
इस प्रदर्शनी में संचार उपग्रहों चंद्रयान मंगल आर्बिटर मिशन आदि से संबंधित डिस्प्ले किया जाएगा तथा मार्स मिशन के कैमरे मॉडल लॉन्च व्हीकल के स्टैंड मॉडल उपग्रहों के क्रियाशील मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा
विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरविंद गर्ग ने बताया कि इसरो के वैज्ञानिक एन जे भट्ट प्रधान वी एस एस अंतरिक्ष उपयोग केंद्र इसरो अहमदाबाद तथा केकड़ी निवासी डॉ सर्वेश्वर व्यास प्रदान एस आर टी डी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र इसरो अहमदाबाद और एसपी मित्तल सहित उनकी पूरी टीम उपस्थित रहेगी प्रदर्शनी अवलोकन करने के लिए विद्यार्थी साथ साथ आम शहरवासी तथा ग्रामवासी आ सकते हैं

error: Content is protected !!