प्रयास जन सेवा मंच द्वारा 7 कन्याओं के विवाह हेतु भोजन सामग्री की गई वितरित

आज दिनांक 07 दिसम्बर 2022 – प्रयास जन सेवा मंच द्वारा सेवा कार्य को लगातार रखते हुए 7 गरीब कन्याओं के विवाह हेतु भोजन सामग्री प्रदान की गई। ज्ञात हो कि संस्था द्वारा 21 कन्याओं के विवाह में भोजन सामग्री देने का निर्णय किया गया है।
यह जानकारी देते हुए संस्थापक एवं संरक्षक पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि प्रयास जन सेवा मंच के द्वारा पूर्व में भी कई जनहित में सेवा कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रयास जन सेवा मंच के पदाधिकारियों के पूर्ण सहयोग से 7 गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सम्पूर्ण भोजन सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई। सभी कन्याओं के परिवारजनो उक्त सेवा कार्य से काफी खुष है व उन्होने संस्था के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया संस्था आगे भी ऐसे जनहित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहेगी। इस मंच का उद्देष्य है कि गरीबो व जरूरतमंद लोगो को अधिक से अधिक सहायता प्राप्त हो।
सहयोग करने वालो में मुख्य रूप से संस्थापक एवं संरक्षक पार्षद नरेष सत्यावना, संरक्षक दिनेष सहारा, नितेष आत्रेय, मुरारी अटारिया, धीरज यादव, विन्नी जयसिंघानी, प्रदीप गुप्ता, आदि का योगदान रहा।

(नरेष सत्यावना)
संस्थापक एवं संरक्षक
मो. 7023305967

error: Content is protected !!