भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया की आमसभा के लिए शहर मण्डल की बैठक सम्पन्न

केकड़ी 16 दिसम्बर(पवन राठी)
जन आक्रोश यात्रा के समापन पर केकड़ी में 18 दिसंबर को आयोजित विशाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की आमसभा की तैयारियों व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केकड़ी आगमन पर उनके भव्य स्वागत व आमसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा शहर मंडल केकड़ी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार रात्रि को विनायक वाटिका में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा, राजेंद्र विनायका, पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि आमसभा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर आमजन से सम्पर्क कर पीले चावल बांटकर आमसभा में आने के लिए आमंत्रित करे तथा आमसभा से एक दिन पूर्व युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहर में वाहन रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया जाए व शहर तथा आमसभा स्थल को पार्टी के झंडे,बैनर से सुसज्जित किया जाए व सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पांच पांच लोगों को आमसभा में शामिल होने के लिए सूचित करें।
बैठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचदांनी , रामनिवास तेली व कन्हैयालाल जेतवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, पूर्व पार्षद ज्ञान प्रकाश राठी, आईटी प्रमुख जिला संयोजक महेश बोयत, गोविंद जैन, धनश्याम वैष्णव महामंत्री अर्जुनसिंह शक्तावत आदि ने भी आमसभा के सफल आयोजन के लिए अपने अपने सुझाव दिए।
आभार महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक गोपाल धोबी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया,कमल सांखला, मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देववृत सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री सुरेश सैन, प्रीतम जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पार्षद सुरेश बोयत, कैलाश चौधरी, सुरेश साहू, लोकेश साहू, पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास,रोहन राठी, विनोद विजय, महेश नायक, शंकर लक्षकार, पप्पू माली, विनोद गोठरवाल, दशरथ साहू श्यामसुंदर शास्त्री, देवेन्द्र सिंह राठौड़, मुन्ना सरकार, महावीर राठी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!