नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत ने संभाला पदभार

*संगठन को मजबूत बनाना एवं विकास के दम पर आगे ले जाना ही एकमात्र उद्देश्य – डॉ रघु शर्मा*
*सभी को साथ लेकर एकजुटता से कार्य करना पहली प्राथमिकता – समरवीर सिंह शक्तावत*

केकड़ी14 जनवरी(पवन राठी) नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर शर्मा, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत , निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ,उपाध्यक्ष श्रीमती संपत देवी झारोटिया , पूर्व प्रधान छोटेलाल गुजराल ,नगर अध्यक्ष निर्मल चौधरी, सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल बेरवा की उपस्थिति में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शुरुआत में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत, सागर शर्मा, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, कमलेश साहू, संपत देवी झारोटिया सहित अन्य उपस्थित अतिथियों का जोरदार ढोल ढमाकों से स्वागत अभिनंदन किया। तथा पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अतिथियों का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं अथक मेहनत से ही जीत संभव है उसी का परिणाम है आज कांग्रेस सत्ता में है। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना एवं विकास के दम पर आगे ले जाना ही एकमात्र उद्देश्य है।
इसी कड़ी में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शक्तावत ने कहा कि सभी को साथ लेकर एकजुटता से कार्य करना और संगठन को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। शपथ ग्रहण सम्मान समारोह कार्यक्रम में राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र भट्ट, रतन पवार, सरपंच संघ पूर्व अध्यक्ष धर्मीचंद न्याति, एडवोकेट विजेंद्र पाराशर ब्लॉक उपाध्यक्ष सेवादल, एडवोकेट हेमंत जैन, युवा नेता धनेश जैन, योगराज सिंह शक्तावत, सांवर लाल गुर्जर, पार्षद रमाकांत दाधीच सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं शहरी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!