निर्मल बेरवाल को दक्षिण ब्लॉक अ व महेश भाटी दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक

अजमेर/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा ने प्रदेश के सभी ब्लॉकों में समन्वयक नियुक्त किए हैं ! अजमेर दक्षिण विधानसभा में निर्मल बेरवाल को दक्षिण ब्लॉक अ व महेश भाटी दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक बनाया गया है ! ब्लॉक में दोनों ब्लॉक समन्वयक ने दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी जी से आशीर्वाद लिया ! इस दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों ब्लॉक समन्वयक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया! दक्षिण ब्लॉक ए के समन्वयक निर्मल बेरवाल ने कहा की जिस तरह राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा में देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उसी तरह ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं को आमजन को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी ! दक्षिण ब्लॉक ब ब्लॉक समन्वयक महेश भाटी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो हमको जिम्मेदारी दी है वह एक अभियान के तहत दी है इसके साथ ही कांग्रेस को वार्ड के स्तर पर मजबूत वार्ड को मजबूत करने के और उसके अंदर हम कांग्रेस के जो राहुल गांधी जी ने जो यात्रा की है उनकी जो मेहनत सफल हो जाए और लोगों तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों से जुड़े यह हमारा सबसे बड़ा सार्थक अभियान रहेगा ! इस मौके पर चंदन सिंह मनीष सेन पवन ओड, पार्षद चंचल बैरवाल मनोनीत पार्षद अंकित मोटवानी गौरी शंकर उमेश बुंदेल कन्हैयालाल बुंदेल सुधीर जोसेफ राहुल चावरिया
शमसुद्दीन हरीश मौर्य दिलीप निर्माण सुदीप गहलोत दिनेश कुमार रामनाथ लक्ष्मण रमेश चंद धर्मेंद्र कुमार ओम प्रकाश देवेंद्र सिंह झाला घनश्याम सिंह धर्मेंद्र कट्टूमरा नितिन टांक सनी रायपुरिया अशोक महावर इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे !

error: Content is protected !!