सत्यनारायण शर्मा शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

केकड़ी 15 जनवरी(पवन राठी) ।शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला चुनाव तोपदड़ा परिसर में आज सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी धीरज तर्क पर्यवेक्षक पवन कुमार के निर्देशन में व प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, दीपेंद्र सिंह राठौड़ जिला संगठन मंत्री के सानिध्य में जिला चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव परिणाम में 30 पदों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया ।आज चुनाव कार्यक्रम में जिले भर के जिला महासमिति सदस्य, जिला कार्यकारिणी, तथा उपशाखा अध्यक्ष मंत्री महिला मंत्री ने इस चुनाव कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें सभा अध्यक्ष महेश शर्मा ,अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, मंत्री चेतन प्रकाश जिंदागल उपसभाध्यक्ष रोहिताश कुमार सारस्वत, नारायण लाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा , उपाध्यक्ष अर्जुन खटीक, उपाध्यक्ष महिला नमिता पंचोली उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा राहुल कुमार टेलर उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा गोविंद राम , उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षाराजेन्द्र प्रसाद गौड़, अतिरिक्त जिला मंत्री ताराचंद प्रजापत, सचिव माध्यमिक भरत सिंह पवार ,सचिव प्राथमिक घनश्याम शर्मा, संस्कृत नवल किशोर, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष नसीर काठात, महिला मंत्री रेखा बघेल, प्राध्यापक प्रतिनिधि रामधन शर्मा वरिष्ठ अध्यापक मोजेंद्र सिंह राव अध्यापक प्रतिनिधि राजेंद्र सुजेडिया, पंचायत समिति शिक्षक अनिल कुमार राव ,संस्कृत शिक्षा प्रवीण कुमारशर्मा, महिला शिक्षक श्रीमती शाहिना परवीन , शारिरिक शिक्षक श्री बलराज सिंह चौहान ,प्रबोधक संजय कुमार जैन ,प्रयोगशाला सहायक विजय कुमार बसरानी पुस्तकालयध्यक्ष मदन मोहन परेवा, निजी शिक्षण संस्था शिक्षक वरुण शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री उषा जोशी, निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर भंवर सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए सभी जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बिरदी चंद वैष्णव ने भी सभी को संबोधित किया उन्होंने पुर्ण निष्ठा के साथ सभी को संगठन की रीति नीति से कार्य करने को कहा। प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश कुमार चौहान, रामकुवर विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने निर्वाचन के बाद जिले से आए हुए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया जो भी समस्याएं जिले भर से आएगी उनको त्वरित गति से निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।सभी उप शाखा के सदस्यों, प्रदेश प्रतिनिधियों का विश्वास उन पर जताने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण ऊर्जा से सबके साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर जिला मंत्री चेतन प्रकाश जिंदल ने संबोधित करते हुए कहा जिला कार्यकारिणी में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला बैठक में पूर्ण रूप से अपनी उपस्थिति दें ऐसी हम आशा करते हैं ।जिला कोषाध्यक्ष नसीर काठात ने भी कोष संबंधी जानकारी दी।इस अवसर पर जिला कार्यकरिणी की बैठक कर शेष पदों पर सहवरण कर मनोनीत किया गया ।जिसमें संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार आसोपा, संयुक्त मंत्री महिला राजेश सत्यवना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजमेर अजयमेरू योगेश पारीक, पुष्कर पीसागन महेश टेकचंदानी, भिनाय नसीराबाद कैलाश ओझा ,केकड़ी सरवाड़ रामबाबू स्वर्णकार ,किशनगढ़ अराई शिवराज चौधरी ,प्रवक्ता विष्णु सिंह राठौड़ को मनोनीत किया गया । इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने संगठन के निर्वाचन पर सभी को बधाई दी तथा उन्होंने मंच संचालन करते हुए जिले की कार्यकारिणी को आह्वान किया संगठन की रीति नीति से कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी, सुभाष चंद शर्मा ,चंद्रशेखर शर्मा, बजरंग लाल शर्मा , रामावतार राव, धर्मचंद माली , विक्रम घटाला, रामस्वरूप रेगर, संजय वैष्णव, सूर्यकांत त्रिपाठी ,ओम प्रकाश शर्मा, लेखराज जाट ,अनिल कुमार जैन, हगामी लाल मेघवंशी, देवीलाल चौधरी, मनोहर दास , रामदेव कालेल, चेतन प्रकाश व्यास ,सरदार सिंह चौधरी, शिवरतन कुमावत, मनीष कुमार कसाना, राजेश कुमार वैष्णव, सुरेश भारती, ईद मोहम्मद ,दिनेश कुमार वैष्णव ,गोविंद राम लोहार, अर्जुन खटीक, ताराचंद प्रजापत, राजेंद्र मालावत ,रामधन शर्मा, मनीषा घारू, आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!