वार्षिकोत्सव में बच्चो ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

केकड़ी 15 जनवरी(पवन राठी)। आन एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की चमक से दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम दो चरणों में प्रातः व सायं कालीन रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान रामकल्याण मीणा तहसीलदार केकड़ी, माननीय अतिथि श्रीमान कमलेश जी साहू चेयरमैन नगरपालिका केकड़ी और श्रीमान राधेश्याम कुमावत BEEO केकड़ी , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर डी डी गुप्ता , डॉक्टर भूपेंद्र सैनी राजकीय चिकित्सा केकड़ी एवं श्रीमान विनोद जी आचार्य वार्ड पार्षद केकड़ी, श्रीमान जय नारायण पारीक अभियंता प्लांट मैनेजर मालपुरा की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से की गई।कार्यक्रम में प्राइमरी विंग नमो-नमो नृत्य की प्रस्तुति श्रीमती किरण टेलर, स्वागत नृत्य श्रीमती अर्चना शर्मा , रेम-सेम नृत्य श्रीमति अंसारी ,ये बचपन के दिन श्रीमती पुष्पलता व श्रीमती मैना सोनी, मिशन मंगलम नृत्य श्रीमती संतरा जाट के नेतृत्व में तैयार किया गया व अन्य प्रस्तुतियों में रेखा व पुष्पा मैम का चाइल्ड लेबर नृत्य, शानू मैम का मोबाइल एडिक्शन नृत्य, सुमन मैम का रंगीलो राजस्थान नृत्य रहा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार ‘लौटा दो- लौटा दो वो दिन’ को मिला जिसे श्रीमती सुनीता , उषा शर्मा व उर्मिला चोटिया ने तैयार करवाया था। उच्च माध्यमिक में सरस्वती वंदना अनिता कुमावत, गुड बॉय बैड बॉय मोनिका सोनी, नेवर गिव अप उमेश राव ,सकारात्मक दृष्टिकोण बृजेश कुमार सैनी ,जनता रॉक्स बृजेश कुमार सैनी ,कंधों से कंधे राहुल कुमावत, अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए सोल्जर एंड और बैटर फ्रॉम ओने अदर क्लास ग्यारवीं के बच्चों द्वारा तैयार किया गया।पुरस्कार वितरण प्राइमरी विंग में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी मयंक रूपचंदानी , सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति पुरस्कार विद्यार्थी लवीना रूपचंदानी , सर्वश्रेष्ठ इंप्रूवमेंट अवार्ड नवीन स्वामी को मिला व इनके अतिरिक्त इस वर्ष 2021 के एकेडमिक अवार्ड, मोस्ट पंचुअल अवार्ड, करिकुलर एक्टिविटीज अवार्ड, उत्तम व्यावहारिक कौशल पुरस्कार, उत्तम गणवेश पुरस्कार, उत्तम लेखनी पुरस्कार तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक शारीरिक और आत्मिक सभी कौशल को उत्तम बनाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया इसमें कुल विद्यालय के 90 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को एकेडमिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता हेतु 70 पुरस्कार का वितरण किया गया।
इसी क्रम में शिक्षिका व अन्य स्टाफगण को जिनमें श्रीमान राजेश कुमार सेन , योगेश कुमार लक्षकार, राहुल कुमावत, श्रीमती अनिता कुमावत, मोनिका सोनी ,शिवांगी पालीवाल अनुशासन एवं शैक्षिक कार्यों के लिए एवं श्रीमती मैना सोनी को समयबध्दता पुरस्कार, श्रीमती उषा शर्मा को नियमितता पुरस्कार, श्रीमती अर्चना शर्मा को सर्वोत्तम दयालु शिक्षिका पुरस्कार, श्रीमती पुष्प लता सैनी को सर्वोत्तम सहयोग कर्ता पुरस्कार, श्रीमती शानू नूरानी को व्याख्याता पुरस्कार, श्रीमती सुमन आचार्य को इंट्राप्रेन्योर पुरस्कार, श्रीमती रेनू टाक को समर्पित शिक्षिका पुरस्कार एवं श्री ओम प्रकाश, श्री सोनू सैनी, महावीर सैनी ,श्रीमती सुनीता मेवाड़ा ,श्रीमती सोनी एवं श्रीमती गीता को कर्मठ पुरस्कार के रूप में घड़ी व शाल वितरित किए गए ।भी प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया एवंप्रस्तुतियों की सराहना की
अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव एवं संस्था प्रधान श्री वीर सिंह अलुदिया , प्राचार्य श्रीमती वंदना सांखला व प्रधान अध्यापिका श्रीमती आभा अलुदिया , समस्त अध्यापकगण द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!