केकड़ी/अजमेर 15 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने नव नतदाता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र का केंद्र बिंदु है लोकतंत्र को मजबूत करने में एक परिष्कृत मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है हर पांच वर्ष में 50-60 लाख नवमतदाता सूची में जुड़कर लोकतंत्र में भागीदारी निभाते है ऐसे नव मतदाताओ को राष्ट्रहित में जागरूक करना हमारी राजनीतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है।इस अभियान में युवा मोर्चा अग्रिन भूमिका निभाएं साथ ही सभी मोर्चे अपने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान के रूप में लेकर नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़े।साथ ही भूतड़ा ने मिस्डकॉल अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु शक्ति सिंह ,ललित चौधरी व अनिल राठी का भी आभार व्यक्त किया।
एसटी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने कहा कि नव मतदाता अपने मत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं,इस ध्य्य के साथ भारतीय जनता पार्टी के नव मतदाता अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 100 नव मतदाताओं को तथा ऐसे युवा जो आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक अपने मत का उपयोग करेंगे,उनका नाम पार्टी के डेटाबेस में संकलित कर नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।यह कार्यशाला भाजपा कार्यलय अजमेर में सम्पन्न हुई।
नवमतदाता अभियान के जिला सयोंजक रोहित जांगिड़ ने बताया कि इस कार्यशाला को जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत,पवन जैन ने भी सम्बोधित किया।उन्होंने बताया कि जिला कार्यशाला के बाद 19 जनवरी तक सभी मंडलो पर कार्यशाला होगी।
रोहित जांगिड़ ने बताया कि इन कार्यशालाओं के सम्पन्न होने के तुरंत बाद इस अभियान को तीन चरणों मे चलाया जायेगा।यह अभियान 20 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों पर,द्वितीय चरण में शिक्षण स्थानों पर व तीसरे चरण में बूथ स्तर पर किया जाएगा।जिस की तैयारिया पूर्ण करली गई है।
इस कार्यशाला में मोर्चे के जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया,अशोकसिंह रावत,चेतन गोयर,मुकेश कवँर,शक्तिसिंह रावत,महेन्द्र सिंह मझेवला,दीपेन्द्रसिंह, प्रकाशसिंह रावत,सूरजकरण मेघवंशी,ज्ञानसिंह रावत,लक्ष्य जैन,अनिल राठी,सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।