आज किसान रैली मैं जाते हुए किशनगढ़ टोल पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय सचिन पायलट साहब को दक्षिण विधानसभा को अनुसूचित जाति की सीट से जनरल करने की मांग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे महेश चौहान को कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग की गई। माननीय सचिन पायलट साहब ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर श्री सचिन पायलट का सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया एवं 51 किलो की माला से सामूहिक स्वागत किया।इस अवसर पर महेंद्र सिंह रलावता विजय जैन प्रताप सिंह यादव अमोल सिंह छाबड़ा कमल बाकोलिया हमीदा बानो राकेश शर्मा सौरभ यादव धर्माराम गुर्जर सदरूद्दीन कुरेशी शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन आदि शामिल थे बाद में यह सब किसान सम्मेलन में शामिल होने सचिन पायलट साहब के साथ साथ किसान सम्मेलन में शिरकत करने परबतसर पहुंचे।
सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग