केकड़ी 16 जनवरी(पवन राठी)केकड़ी विधान सभा के ,सरवाड कस्बे में भाजपा शहर मंडल महामन्त्री कुशल किशोर सोनी ने बताया कि सरवाड़ शहर मण्डल की नवमतदाता अभियान मंडल कार्यशाला दिनांक 17 जनवरी को भीमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, नवमतदाता अभियान के जिला संयोजक रोहित जांगिड़ व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची का मार्गदर्शन मिलेगा। मंडल संयोजक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में जिला पदाधिकारी व प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजक,मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,जन प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक,मोर्चा अध्यक्ष गण, बूथ अध्यक्ष सम्मिलित होंगे।
इस बैठक में नव मतदाता अभियान कार्यक्रम एंव अन्य संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा होगी।