केकड़ी 16 जनवरी (पवन राठी), राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर सोमवार को उपखण्ड के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविन्दसिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन देकर आन्दोन की सुचना दी।
ज्ञापन के समय उपस्थित राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को तहसीलदार सेवा में मिल रहे पदौन्नति के कोटे को खत्म करने की नियत से कमेटी का गठन किया गया है जिससे राज्य के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों में गम्भीर रोष पैदा हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा उपखण्ड कार्यालयों को अधिक महत्वपूर्ण बनाये जाने घोषणा के क्रम में राज्य के समस्त जिला कलक्टर द्वारा मांगपत्र भिजवाये जाने पर भी प्रस्ताव अभी तक वित्त विभाग को नहीं भिजवाये गये है व तहसीलदार सेवा भर्ती में 12.5 प्रतिशत आरक्षण देने मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी सचिवालय के समान वेतन भत्ते देने, तहसीलदार के रिक्त पदों को जल्द डीपीसी कर भरने, जिला मैन्युअल में संशोधन करने सहीत 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया है।
संघ के के आव्हान पर 17 व 18 जनवरी को प्रदेश के सभी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदार्शन करेंगे व 18 व 19 जनवरी को समस्त जिला कलक्टर कार्यालय, उपखण्ड, तहसील, राजस्व मण्डल, भुप्रबंध विभाग, उपनिवेशन राजस्व अपील कार्यालय, सहायक कलक्टर कार्यालय सहीत संभागिय आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी लंच | समय पश्चात् 2 घन्टे का कार्य बहिस्कार कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा। 31 जनवरी को जयपुर शहीद स्मारक पर समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की महारैली आयेजित की जायेगी ।
विज्ञापन के दौरान महावीर प्रसाद उपाध्याय, प्रियंका शर्मा, खुशबू दाधीच, जय प्रकाश प्रजापत, मालूसिह अमरचंद, पंकज मेवाड़ा, अंकित कुमार दाधीच सहित तहसील एवं उपखंड कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।