गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राजस्थान सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का जताया आभार

अजमेर ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल एवं डॉ संजय पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ का गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम के लिए आभार व्यक्त किया है ! कांग्रेसियों ने बताया कि गत 12 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का पत्र राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड को देकर लंपी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण से उबरे गोवंश के पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था करने एवं गजट ऑफ इंडिया नोटिफिकेशन असाधारण 26 मार्च 2001 द्वारा भारत सरकार ने जिला स्तर पर आवारा एवं शोषित प्राणियों के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति की स्थापना के निर्देश की पालना करवाने एवं 12 जुलाई 2018 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा एक एडवाइजरी जारी कर आवारा एवं निराश्रित पशुओं के कल्याण एवं पुलिस पुनर्वास हेतु एडवाइजरी के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में सकारात्मक कार्य योजना बनाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संपूर्ण प्रकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए राजस्थान की 1500 ग्राम पंचायतों में गौशाला / आश्रय स्थल के निर्माण की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री ने गौशाला /पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना को भी सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने 1377 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान की भी मंजूरी दी है जिस ग्राम पंचायत में कार्यकारी एजेंसी उपलब्ध होगी वहां प्राथमिकता के आधार पर एक करोड़ रुपए तक के राशि के गौशाला /आश्रय स्थल स्थापित किए जाएंगे वर्ष 2022 23 मई 200 एवं 2023 24 में 13 सौ ग्राम पंचायतों में गौशाला /आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा । राज्य सरकार द्वारा 90% राशि एवं कार्यकारी एजेंसी द्वारा 10% राशि वहन की जाएगी

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने गोवंश संरक्षण एवं सम्वर्धन के लिए अनुकरणीय कार्य किया है तथा देश में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर गौ सेवा के लिए राजस्थान गोसेवा आयोग की स्थापना की गई है ! सरकार ने लंपी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण में गौवंश को निजात दिलाने के लिए बेहतर प्रबंधन किया है।

error: Content is protected !!