केकड़ी में बनेंगी नई सड़कें और विश्राम गृह
अजमेर 01 मार्च। पूर्व चिकित्सा मंत्री और केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र को 11.57 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। डॉ. शर्मा की अनुशंसा पर केकड़ी के विभिन्न गांवों में डीएमएफटी के माध्यम से सड़क और विश्राम गृह निर्माण के कार्य करवाए जाएंगे। हजारों लोगों को इन कार्यों से राहत मिलेगी।
केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में डीएफएमटी के माध्यम से करवाए जाने वाले 13 विकास कायोर्ं के लिए वित्त (मार्गोपाय) विभाग द्वारा स्वीकृति जारी की गई है। इन कायोर्ं के होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को राहत मिलेगी। डीएफएमटी कोष से 11 करोड़ 56 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। इससे पूर्व भी 55 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य कराए जाने की सहमति प्रदान की गई थी।
उन्होंने बताया सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। क्षेत्रों के विकास के लिए स्थापित डीएफएमटी फण्ड का उपयोग स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इन सहमत कायोर्ं का अनुमोदन एमएफटी की गवनिर्ंग काउसिंल से करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डीएफएमटी के माध्यम से ग्राम पंचायत भाडावास, मेहरूकला, सदारा, कणोज एवं फतेहगढ़ में विश्राम गृह का निर्माण कार्य 35-35 लाख की लागत से करवाए जाएंगे। इसी प्रकार स्यार गोविन्दपुरा रोड़ से सरवाड़ तक 66.45 लाख, भराई पारा वाया फारकिया 146.59 लाख, गिरवरपुरा से बाढ़ का झोपड़ा 92 लाख, सरवाड़ से ताजपुरा 43.16 लाख, केकड़ी से एकलसिंघा 151.02 लाख, टांटोटी से गुदलिया 170.40 लाख के सड़क निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
गौरतलब है कि डॉ. शर्मा की अनुशंसा पर पूर्व में भी सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।