अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि स्वयं आयोजक श्याम बाबा, महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, श्री गिर्राज धरण मंडल एवं श्री सांवरिया सेठ मंडल के तत्वाधान में आज प्रात: 10 बजे श्याम बाबा की पालकी की सवारी व ध्वजा यात्रा पुरानी मंडी सुभाष गली से होते हुए श्याम बाबा मंदिर सूरजकुंड स्थित मदार गेट तक जाएगी जिसमें अजमेर शहर के सभी श्याम बाबा भक्त सम्मलित होंगें। उक्त महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक विमल गर्ग एंड पार्टी द्वारा भजन प्रस्तुति की जाएगी। आयोजित फाग उत्सव में फूलों व इत्र द्वारा श्याम बाबा से भक्तों द्वारा होली खेली जाएगी। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, सूरज गोयल, विनोद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संजय गोयल, अशोक विजयवर्गीय, पदम सुराणा, राजेंद्र लखोटिया आदि ने सभी श्याम बाबा भक्तों, समस्त महिला मंडल, अजमेर से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया है।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678