अजमेर- 05 मार्च-पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 9वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 13 मार्च से 28 मार्च तक बडे धूमधाम से मनाया जायेगा। 23 मार्च को चेटीचण्ड के पावन पर्व के साथ वीर सपूत हेमू कालाणी के जन्म का 100वां जयंती दिवस भी है।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 16 दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक, सिन्धू रत्न सम्मान, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, दीपदान, हवन, मुण्डन, जनेव, पंचायत का विमोचन, चेटीचण्ड मिलन समारोह, दरियाह पूजन, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह जगह स्वागत व झूलेलाल छठी सहित रंगारंग कार्यक्रमों आयोजित किये जायेगें। अजमेर की काॅलोनी, पंचायतें, संस्थाऐं मिलकर अपनें कार्यक्रम व दिनांक समिति को देगी उसके बाद पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जायेगा। विशाल वरूणअवतार झूलेलाल की 21 फुट की के समक्ष धर्म ध्वजा पूजन के साथ 13 मार्च को शाम 5 बजे धार्मिक आयोजन संत महात्माओं की उपस्थिति में किया जायेगा।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाडा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव 2023 के अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों में 5 सम्मान प्रत्येक काॅलोनियों में दिये जायेगें जिसमे मास्टर चंद्र सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़ा पुरूष, महारानी लाडी बाई सम्मान सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, हेमू कालाणी युवा सम्मान सेवा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों से जुड़ा युवा, संत कंवरराम बाल सम्मान- सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, भगवती नवानी बाल सम्मान- सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को क्षैत्रिय पंचायत की ओर से प्रदान किये जायेगे।
आज बैठक में जी.डी. वरिन्दानी, नरेन शाहनी भगत, जगदीश अबीचंदानी, जोधा टेकचंदानी, लाल नथानी, रमेश मंघानी, हरीश वरियानी, प्रकाश जेठरा, ओमप्रकाश हीरान्दानी, जयप्रकाश मंघानी, गुरूमुख शिवनानी, घनश्यामदास टेहलानी, मंघाराम भिरयानी, जयकिशन वतमानी, एम.टी. वाधवानी, नरेश भाटी, के.टी. वाधवानी, हरीराम कोटवानी, नरेश बाघवानी, दीपक साधवानी, जयकिशन लखयानी, मीना खेमानी, वर्षा मूलानी, कंचन हरवानी, माला टेवानी, कमला विधानी, आशा किसवानी, भगवान साधवानी, वासुदेव सोनी, दिलीप मूरानी, गिरिश लालवानी, राजा सोनी, गौरव मीरवारनी, लछमनदास लख्यानी, राम बलवानी, गोविन्द पारवानी प्रकाश छबलानी, अजीत पमनानी, रमेश के लालवानी, घनश्याम भगत, चन्दप्रकाश रूपानी, उत्तम गुरूबक्षानी, कमलेश मानसिंघानी, देवीदास साजवानी, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
मो.9414705705