विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित
======================
केकडी 5 मार्च (पवन राठी)स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के जन्म दिवस को “अच्छी शिक्षा-अच्छा स्वास्थ्य”दिवस के रूप में मनाने का निर्णय समाज की रविवार को सम्पन्न बैठक में लिया गया।
गुजर समाज की बैठक ब्यावर रोड स्थित छात्रावास में अध्यक्ष मदन गूर्जर एकल सिंघा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में देवसेना कादेड़ा उप तहसील अध्यक्ष बनने पर चिंटू गूर्जर का समाज बंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर अभिनंदन किया गया।
बैठक में पूर्व सरपंच इंद्र नारायण गूर्जर -संरक्षक छीतरमल गूर्जर -रामगोपाल गूर्जर-पोखर गूर्जर-भेरूलाल गूर्जर सरसडी-रामधन गूर्जर एकल सिंघा -मनोज गूर्जर मोलकिया-प्रहलाद गूर्जर पारा-श्योजीराम गूर्जर -जय लाल गूर्जर-ख़ुशपाल गूर्जर-आशाराम गूर्जर सहित समाज के अनेको लोग उपस्थित थे।