देसी विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुफ्त
अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने नवाचार करते हुए आज अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवाएं प्रारंभ की! हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने रवाई हेलीपैड पुष्कर पर किया ! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि देसी विदेशी पर्यटकों के लिए निगम द्वारा नवाचार करते हुए पुष्कर सरोवर, घाटो एवं मंदिरों के आसमान से दर्शन एवं भ्रमण कराने के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड प्रारंभ की गई ! निगम मे यह सेवा 6 मार्च से 7 मार्च तक दो दिन उपलब्ध कराई ! इसके अंतर्गत देसी विदेशी पर्यटकों को रियायती दर पर पुष्कर भ्रमण कराया गया !
अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में आज हेलीकॉप्टर जॉय राइड में जिला कलेक्टर अंशदीप जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा उपखंड अधिकारी पुष्कर निखिल कुमार उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ सुखाराम पिंडेल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पुष्कर बनवारी लाल मीणा तहसीलदार संदीप कुमार पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल कांग्रेसी नेता शिव कुमार बंसल नौरत गुर्जर थाना अधिकारी पुष्कर रविश सांवरिया नें जॉय राइड का लुफ्त उठाया !