निरंकारी मिशन ब्रांच केकङी द्वारा रक्तदान कर गंभीर रूप से ग्रस्त रोगी की जान बचाई

केकड़ी 6 मार्च (पवन राठी)मौसमी बीमारियों के चलते राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में कुछ रक्त के ग्रुप में काफी कमी महसूस की जा रही है कुछ गंभीर किस्म के मरीज भर्ती होने के कारण रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है केकड़ी के नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू द्वारा स्टेटस पर एवं सोशल मीडिया पर नगर वासियों से अपील किए जाने पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी के मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने साहू से बात कर उपरोक्त रक्त का ग्रुप वही बताया एवं रक्तदान करने की इच्छा जताई तो चेयरमैन कमलेश साहू ने हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय में संपर्क करने के लिए कहा इस पर अशोक कुमार रंगवानी एवं लक्ष्मण धनजानी एवं विकास अमरवाल ने विशेष ग्रुप का रक्त दान कर गंभीर रोगी की जान बचाई
ज्ञात रहे निरंकारी मिशन संपूर्ण विश्व में रक्तदान के शिविर लगाता आ रहा है मिशन द्वारा अब तक लगभग 12 लाख से अधिक यूनिट रक्तदान किया जा चुका है रक्तदान के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान स्वच्छता अभियान समय-समय पर किए जाते रहे हैं।

error: Content is protected !!