केकड़ी 14 अप्रैल (पवन राठी)कस्बे में काजीपुरा निवासी छात्र नेता जितेंद्र महावर (27)पुत्र नरेंद्र महावर निवासी काजीपुरा केकड़ी ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उसको फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर सिटी थाने से ए एस आई रामसिंह मीणा ने जिला अस्पताल पंहुच परिजनों से पूंछताछ की।
परिजनों ने शव का पोस्ट मार्टम करवाने से इनकार कर दिया पुलिस ने कार्यवाही सम्पन्न कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।