डॉ रघु शर्मा व कांग्रेसजनों ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

केकड़ी 14 अप्रैल (पवन राठी) भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 132 वी जयंती पर पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर शर्मा सहित कांग्रेस जनो ने डॉ अम्बेडकर की पालिका परिसर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके परडॉ रघु शर्मा सागर शर्मा राजस्थान फार्मेसी कौंसिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू पार्षद जितेंद्र बोयत रतन पंवार युवा नेता धनेश जैन छोटूलाल कुमावत रामधन माली सहित कांग्रेस के प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवम अनेकों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!