नरेगा का समय प्रातः 6 बजे से

अजमेर 24 अपे्रल। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यो का समय प्रात 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया है। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्ट्ररोल में अंकित टास्क प्रपत्र मे करवाने, एनएमएमएस में उपस्थिति दर्ज करने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड सकता है। यह व्यवस्था 25 अप्रेल से 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

error: Content is protected !!