मुमताज मसीह ने किया महंगाई राहत शिविर का अवलोकन

अजमेर 24 अपे्रल। स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के संवाद कार्यक्रम के लिए अजमेर पहुंचे केन्द्र के अध्यक्ष श्री मुमताज मसीह ने नगर निगम कार्यालय पर स्थापित महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ ही शिविर में लाभ लेने आए लोगों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। साथ ही वहां मौजूद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए। नगर परिषद उपायुक्त दिव्या चौधरी ने श्री मसीह का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री विजय जैन, श्री महेंद्र सिंह रलावता, श्री पंकज दाधीच, श्री बिपिन बैंसिल सहित अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!