आज दिनांक 25 अप्रैल 2023 को राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था चाचियावास अजमेर द्वारा देवनगर में गठित उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की बैठक आईडीपीजी अध्यक्ष रामलाल मेघवंशी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जिसमें 21 संभागियों की उपस्थिति रही बैठक में पुखराज माली आईडीपीजी कोऑर्डिनेटर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का उद्देश्य दिव्यांगजन को आ रही समस्याओं को सुनना,समझना व समाधान करने में सहयोग करना दिव्यांगजन को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना साथ ही सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की आवश्यकता क्यों पड़ी उसके क्या कार्य है इसके ऊपर भी फोकस किया गया और दिव्यांगजन को बागवानी,फ्रंट ऑफिस मे प्रशिक्षण देकर दिव्यांगजन को रोजगार से भी जोड़ा जाता है । मुख्यमंत्री स्कूटी योजना व सीबीआर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई और बाल विवाह की रोकथाम व बाल विवाह होने से क्या फायदे और नुकसान है इस पर भी चर्चा की गई बैठक में छगन लाल द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गय। सीबीआर से रामनिवास का भी सहयोग रहा