विरासत की हिफाज़त हम सबका फर्ज -राठौर

विरासत सेवा संस्थान के अध्यक्ष बी एल सामरा ने आज दिनांक 25 अप्रेल 2023 को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर का पुलिस लाइन गौरव प्लाजा स्थित अपने निवास पर आगमन पर भावभीना स्वागत किया उनके साथ बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे. और उन्हें अपने विरासत संरक्षण सम्बन्धी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 50 वर्षों से हमारी सांस्कृतिक विरासत की विभिन्न कलात्मक नमूने हस्तलिखित ग्रन्थ, पाण्डुलीपिया,पोस्ट कार्ड, टेलीग्राम,घड़ियाँ,ताले,डाक सामग्री,परफ्यूम बोटलस और सिक्के इत्यादि का संकलन कर रहे हैँ.अब तक विपुल मात्रा में ऐसी सामग्री संकलित की है,जिसको वह अब एक व्यवस्थित संग्रहाल्य के रूप में म्यूजियम स्थापित करना चाहते हैँ,इसके लिए उपयुक्त स्थान पर ज़मीन उपलब्ध कराने हेतु उनसे आग्रह किया तो श्री राठौड़ ने उन्हें इस बाबत आश्वास्त किया कि म्यूजियम स्थापित करने हेतु ज़मीन उपलब्ध करने के साथ-साथ म्यूजियम हेतु पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करेंगे. संयोगवस आज सामरा के वैवाहिक जीवन की तियालीसवी वर्ष गांठ भी होने से राठौर ने उन्हे दाम्पत्य जीवन के चवालीसवे वर्ष मे प्रवेश के अवसर पर अपनी और से शुभकामनायें दी और सामरा परिवार के साथ उनकी ख़ुशी मे शरीक होकर प्रसन्नता व्यक्त की और फोटो भी खिचवाया. सामरा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित महानुभावो का आभार प्रकट किया.

error: Content is protected !!