केकड़ी 27 अप्रैल (पवन राठी)
आज पंचायत समिति सभागार में माह अप्रैल की मासिक बैठक का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता सीबीईओ गोविंद नारायण शर्मा ने की वहीं विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में समग्र शिक्षा अभियान अजमेर के कार्यक्रम अधिकारी विश्वंभर दयाल बुनकर व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ सहायक निदेशक शेक्षिक दिनेश ओझा रहे ।
बैठक में केकडी ब्लॉक के सभी संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।
आज की बैठक में स्थानीय परीक्षा परिणाम की तैयारी , प्रशासन गांवों के संग अभियान व शहरी महँगाई राहत कैम्प की तैयारियों पर चर्चा की गई है ।
साथ ही सत्र के अंत में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के बारे में चर्चा की गई ।
कार्यक्रम अधिकारी श्री बुनकर ने बताया कि समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का समुचित उपयोग करें व समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाएं ।
इस अवसर पर राज्य में सर्वश्रेष्ठ SMC के रूप में चयनित व पुरस्कृत हुईं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा की SMC सचिव व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सेन का भी कार्यालय की ओर से अभिनंदन किया गया।