अजमेर. 27 अप्रेल। सम्राट पृथ्वीराज चैहान जयंती समारोह समिति की बैठक 29 अप्रैल, 2023 को रसोई बेनकाॅट हाॅल, स्वामी काम्पलेक्स में सायं 6 बजे रखी गयी है। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चैहान की 857वीं जयन्ती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश मुख्य समारोह 16 मई 2023 को तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चैहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाई जाएगी।
पृथ्वीराज चैहान जयंती पखवाड़ा 5 मई से 16 मई तक विभिन्नि प्रतियोगिताओं व कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा। इस बैठक में समारोह से जुड़े विभिन्न विषयों व कार्य विभाजन पर चर्चा की जायेगी। जयंति समारोह के सभी कार्यक्रमों में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पयर्टन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, मदस विश्वविद्यालय, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सहयोग रहेगा।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
9829070059